पीएम के जेल वाले बयान पर भड़कीं राबड़ी देवी, कहा-उनकी धमकी और बंदर भबकी से राजद डरने वाली नहीं

पटना: बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जेल वाले बयान पर सियासत जारी है. विपक्ष लगातार पीएम मोदी और बीजेपी पर हमलावर है. वहीं अब बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि उनकी धमकी का कोई असर नहीं होगा. आरजेडी और बिहार की जनता उनसे डरने वाली नहीं है. जनता हमारे साथ है.

लालू प्रसाद की जान को खतरा, नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रही है बीजेपी सरकार  : राबड़ी देवी - India TV Hindiपीएम के जेल वाले बयान पर राबड़ी का निशाना

राबड़ी देवी ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव का मुद्दा रोजगार, महंगाई, किसान और विकास है. साथ ही राबड़ी देवी ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन को 300 सीटें आएंगी. पीएम मोदी के 400 के पार वाले बयान पर राबड़ी देवी ने तंज कसते हुए कहा कि इस बार महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है.

बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार’-राबड़ी देवी

राबड़ी देवी ने दावा किया है कि इस बार बिहार में महागठबंधन की जीत होगी और देश भर में इंडी अलाइंस की सरकार बनने जा रही है. जनता का प्यार और आशीर्वाद हमारे साथ है.

   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading