आईएएस दीपक कुमार सिंह को मिला केके पाठक के विभाग का अतिरिक्त प्रभार

बिहार: 1990 बैच के आईएएस केके पाठक 3 जून से 30 जून तक छुट्टी पर हैं। छुट्टी के दौरान ही नीतीश सरकार ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का तबादला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कर दिया। वही एस सिद्धार्थ को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया।

Leveraging digital technologies to create an ecosystem for youth to explore knowledge, skills: DK Singh ACS Bihar, ET Government

वही केके पाठक जब तक छुट्टी पर रहेंगे तब तक दीपक कुमार सिंह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को देखेंगे। 1992 बैच के आईएएस दीपक कुमार सिंह को केके पाठक की छुट्टी तक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। केके पाठक लगातार छुट्टी पर हैं इसलिए राज्य सरकार को नया आदेश जारी करना पड़ा और दीपक कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार देना पड़ा। बता दें कि दीपक कुमार सिंह ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। अगले आदेश तक वो राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading