भीषण गर्मी की वजह से दो दर्जन छात्र-छात्राएं हुए बेहोश, GMCH रेफर

बिहार : बेतिया के बैरिया में भीषण गर्मी की वजह से 20 छात्र-छात्राएं बेहोश  हो गए। इस दौरान स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में सभी बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैरिया में भर्ती कराया गया। छात्रों के बेहोश होने की सूचना पर परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा मचाने लगे। कुछ छात्राओं को बेतिया GMCH अस्पताल रेफर किया गया है।

मामला बैरिया बाजार स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय का है। बताया जाता है कि सभी छात्र-छात्राएं रोजाना की तरह अपने विद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे तभी अचानक 20 छात्र-छात्राओं को बेचैनी होने लगी। कुछ छात्र स्कूल में बेहोश होने लगे। आनन-फानन में शिक्षक ने सभी छात्रों को बैरिया स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने कुछ छात्रों को प्राथमिक उपचार कर उनके अभिभावक के साथ घर भेज दिया गया।

वहीं 5 छात्राओं की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। सूचना पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण जीएमसीएच अस्पताल में पहुंचकर छात्राओं का हाल जाना। सभी छात्राओं का इलाज जारी है। इलाजरत छात्राओं में कोमल कुमारी,सुन्दरी कुमारी, पुष्पा कुमारी, ज्योति कुमारी,पुजा कुमारी शामिल हैं। इधर स्कूल के प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार राय ने बताया कि स्कूल में क्षमता से अधिक बच्चे हैं जिसके कारण उन्हें बैठने में परेशानी हो रही है। ऊपर से भीषण गर्मी ने परेशानी और बढा दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.