बिहार में फिर होगी झमाझम बारिश, इन चार जिलों में अलर्ट जारी

पटना: बिहार के 8 जिलों में बुधवार को तेज बारिश के आसार हैं. इनमें चार तीन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार लखीसराय, बांका और मुंगेर में गरज और तड़क के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. जबकि किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सुपौल और कटिहार में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून की स्थिति सामान्य रही.

Bihar Weather Forecast Today IMD Heavy rain warning in these districts including Patna 8 died in 24 hours Bihar Weather: पटना समेत इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से 8 लोगों की मौत, बिहार न्यूज़

बिहार में चक्रवात का असर: बुधवार से ही चक्रवाती तूफान का असर दिखना शुरू हो गया है. पिछले एक सप्ताह से जहां बिहार में गर्मी पड़ रही थी वहीं बुधवार से राहत की उम्मीद की जा रही है. बंगाल की खाड़ी में उठने वाली चक्रवात के कारण बुधवार से बारिश शुरू हो जाएगी. ऐसे में लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है. मौसम विभाग ने बिहार के तीन जिले लखीसराय, मुंगेर और बांका में यलो अलर्ट जारी किया है.

रूक रूककर होगी बारिश 

मौसम विभाग की मानें तो ऐसे हालात अगले 3 से 4 दिनों तक रहेंगे. इस बीच बिहार में रुक रुक कर जोरदार बारिश होगी. सबसे ज्यादा बारिश का पैटर्न पूर्वी बिहार के जिलों में होगा. वह ऐसा इलाका है जहां आज रात से थोड़ा रुक-रुककर लगातार बारिश होगी. मौसम विभाग की माने तों पूर्वी बिहार से चक्रवाती बारिश इंटर करेगी और धीरे-धीरे पूरे बिहार में बारिश कराएंगी.

12 जिलों में बाढ़

बता दें कि फिलहार बिहार के 12 जिलों में बाढ़ की समस्या है. ऐसे में बारिश इन जिलों के लिए आफत बन सकती है. बाढ़ प्रभावित जिला बक्सर, आरा, पटना, सारण, वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, बाढ़ एवं मोकामा आदि में स्थिति भयावह है. बारिश हुई तो इन जिलों की समस्या बढ़ जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.