मुजफ्फरपुर जिले के भीखनपुरा स्थित मां मनोकामना मंदिर में पिछले 45 वर्षों से माता की पूजा अर्चना की जा रही है। वहीं इस वर्ष भी 90 फीट का पूजा पंडाल सज धज के से तैयार हो चुका है। मंदिर परिसर को भी सुसज्जित लाइट और आर्टिफिशियल फूलों से सजा दिया गया है।

साथ ही सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, ताकि भक्तों को किसी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े। बता दें कि पंडाल में हर वर्ष भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है।


वहीं मंदिर के प्रधान पुजारी रमेश मिश्रा ने बताया कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी विशेष ढंग से माता रानी की से पूजा अर्चना की जा रही है। हर वर्ष अलग रूप से मुख्य द्वार का स्वरूप बनाया जाता है।

इस बार उड़ीसा के राधा कृष्ण मंदिर के तर्ज पर मुख्या द्वार का स्वरूप बनाया गया है, जो की दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए आकर्षक का केंद्र रहेगा। इस मौके पर रजनीश कुमार आयुष कुमार, आरती कुमारी अंजली कुमारी, प्रिंस कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।



