‘अस्वस्थ, लाचार और कमजोर मुख्यमंत्री..’ अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ने पर नीतीश पर भड़के तेजस्वी यादव

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को 1239 दारोगा को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस दौरान उन्होंने डीजीपी-गृह सचिव से हाथ जोड़कर और बहाली जल्द पूरा कराने का आग्रह भी किया. मंच से नीतीश कुमार ने जिस तरह से अधिकारियों के सामने हाथ जोड़े इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हमलावर हैं.

नीतीश पर तेजस्वी का हमला

नीतीश कुमार के अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर आग्रह करने पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए निशाना साधा है.

तेजस्वी यादव ने लिखा है कि जनहित के कार्य करवाने के लिए अपने मातहत अधिकारियों के सामने बारंबार हाथ जोड़ गिड़गिड़ाना, उनके पैर पड़ना क्या एक असहाय, असमर्थ, अशक्त, अस्वस्थ, बेबस, लाचार और कमजोर मुख्यमंत्री की निशानी नहीं है?

‘क्या नीतीश कुमार मजबूर हैं?

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि जब नैतिकता समाप्त हो चुकी हो, विश्वसनीयता शून्य हो और समाज में स्वीकार्यता न्यूनतम स्तर पर हो तब अधिकारियों के सामने ऐसा करना क्या श्री नीतीश कुमार जी की मजबूरी है?

बता दें कि बिहार पुलिस के एक कार्यक्रम में सोमवार को नीतीश कुमार ने डीजीपी आलोक राज से हाथ जोड़कर पुलिस कर्मियों की बहाली में तेजी लाने का अनुरोध किया था.

क्या कहा था सीएम ने?

सीएम नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर मंच से कहा था कि “बताओ क्या आप काम जल्दी कराओगे?” इसपर डीजीपी ने कहा कि बिहार पुलिस मुख्यमंत्री के निर्देशों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है. हम त्वरित भर्ती और मजबूत प्रशिक्षण सुनिश्चित करेंगे. इसके जवाब में सीएम ने डीजीपी को शुक्रिया कहा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading