शिक्षा विभाग के ACS ने शुरू की नई पहल..आज से हर शनिवार करेंगे ‘शिक्षा की बात’, आप सवाल पूछें जवाब देंगे एस. सिद्दार्थ

बिहार में स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने की कोशिश की जा रही है। सभी शिक्षक समय से स्कूल आएं,इसपर लगातार काम किया जा रहा है।

स्कूलों का हर दिन निरीक्षण करने की व्यवस्था लागू की गई। शिक्षक की स्कूल में समय से उपस्थिति हो इसके लिए ई शिक्षा कोष ऐप लाया गया है। स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जा रहा है।

खुद एसीसी डॉ एस सिद्धार्थ लगातार सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर रहे। जहां कमी मिल रही उसे दूर करने की कोशिश की जा रही है।

लापरवाही बरतने पर शिक्षकों पर कारवाई भी की जा रही है। इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। स्कूलों में शिक्षक उपस्थिति में काफी हद तक सुधार हो गया है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर भी एसीसी ने कई तरह के काम शुरू किया है।

अब नई पहल शुरू की शिक्षा की बात। बजाप्ता ई मेल id जारी किया है। भेजे गए प्रश्नों में 10 प्रश्नों का चयन कर उसका जवाब देंगे।

आज से ही इसकी शुरुआत की जा रही है। हर शनिवार को दोपहर 12 बजे शिक्षा विभाग के एसीसी शिक्षा की बात करेंगे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading