अगलगी के शिकार पीड़ित परिजनों का दर्द बांटने पहुंचे मुकेश सहनी, सरकार से की मुआवजे की मांग

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज दरभंगा जिले के मोतीपुर पंचायत के आंदोली वार्ड 13 में पहुंचे और पिछले दिनों आग लगने के कारण बेघर हुए लोगों से मुलाकात की और पीड़ित परिजनों को खाने-पीने का सामान वितरण किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों को आगे भी मदद का भरोसा दिया।

श्री सहनी ने इस दौरान कहा कि आगलगी के शिकार अधिकांश गरीब और पिछड़े वर्ग के होते हैं। इनका घर झोपड़ीनुमा होता है जो आग लगने से राख हो जाता है और इनकी जिंदगी की कमाई स्वाहा हो जाती है।

ऐसे में सरकार 12 हजार रुपये सहायता देती है। उन्होंने कहा कि जिसका सब कुछ समाप्त हो गया हो, वह 12 हजार रुपये से फिर से जीवन को पटरी पर कैसे ले सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार को कम से कम ऐसे परिवार को एक लाख रुपये की सहायता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हमलोगों की सरकार बनी तो ऐसी व्यवस्था जरूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिजनों को पार्टी द्वारा सहायता पहुंचाई गई है और आगे भी इन्हें मदद दी जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.