चित्रगुप्त एसोसिएशन चुनाव 2025-2028: मंत्री पद के लिए डॉ. अजय नारायण सिन्हा के पैनल से राजेश कुमार सिन्हा “राजू” ने ठोकी दावेदारी

मुजफ्फरपुर। चित्रगुप्त एसोसिएशन, मुजफ्फरपुर के आगामी कार्यकारिणी सत्र 2025-2028 के चुनाव में राजेश कुमार सिन्हा “राजू” ने मंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। वे डॉ. अजय नारायण सिन्हा के नेतृत्व वाले पैनल से चुनावी मैदान में हैं।

राजेश कुमार सिन्हा वर्तमान में सत्र 2022-2025 में संयुक्त संगठन मंत्री के रूप में सेवा दे रहे हैं और इससे पूर्व सत्र 2019-2022 में संयुक्त मंत्री के पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं।

राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि वे पिछले 25 वर्षों से चित्रगुप्त एसोसिएशन में सक्रिय रूप से सेवा दे रहे हैं। उनका स्थायी निवास चित्रकूट नगर, बीबीगंज वार्ड संख्या 7, मुजफ्फरपुर में है, लेकिन वे पिछले 40 वर्षों से प्रगटपुरा से जुड़े रहे हैं और वहीं की सामाजिक गतिविधियों में निरंतर भागीदारी निभाते रहे हैं।

वे समाजसेवा को ही अपना संकल्प मानते हुए कार्य कर रहे हैं और मंत्री पद के लिए उनके नाम की चर्चा चित्रांश समाज में जोर-शोर से चल रही है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वे पारदर्शिता, समर्पण और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

“सेवा ही हमारा संकल्प है और संगठन की मजबूती हमारा लक्ष्य,” – यही मूल मंत्र लेकर राजेश कुमार सिन्हा “राजू” चुनावी मैदान में हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading