मुज़फ़्फ़रपुर: भवानी एंटरप्राइजेज के प्रोप्राइटर अजय कुमार को भामाशाह सम्मान

मुजफ्फरपुर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायी भवानी एंटरप्राइजेज के प्रोप्राइटर श्री अजय कुमार को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। उन्हें जिले के द्वितीय सर्वाधिक GST जमा करने वाले करदाता के रूप में भामाशाह सम्मान प्रदान किया गया।

यह सम्मान बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा के करकमलों से प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री अजय कुमार को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न एवं ₹21,000/- का चेक देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि श्री अजय कुमार जैसे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ व्यवसायी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। समय पर कर अदा कर वे न केवल शासन की योजनाओं को गति प्रदान करते हैं, बल्कि विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

भवानी एंटरप्राइजेज के प्रोप्राइटर अजय कुमार ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी वे नियमों का पालन करते हुए समाज व देश के आर्थिक विकास में अपना योगदान देते रहेंगे।

👉 यह सम्मान मुजफ्फरपुर जिले में व्यवसायियों को कर-अनुपालन के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक व्यापारियों को समय पर GST भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading