नवरात्र का तीसरा दिन : मुज़फ़्फ़रपुर में भक्तिमय माहौल

मुज़फ़्फ़रपुर। नवरात्र के तीसरे दिन माँ दुर्गा के स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से की गई। शहर के विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के जयकारों से पूरा माहौल गूंजायमान रहा।

शहरवासियों ने बताया कि नवरात्र का हर दिन विशेष होता है, लेकिन तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की साधना से जीवन में साहस और शांति का संचार होता है।

इस अवसर पर कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन का आयोजन किया। मुज़फ़्फ़रपुर में नवरात्र महोत्सव लोगों की आस्था और उत्साह का प्रतीक बन गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.