बॉबी देओल ने 27 जनवरी को अपने 50वें बर्थडे पर शानदार पार्टी का आयोजन किया । पार्टी बॉबी देओल के घर पर रखी गई थी । बॉबी की पार्टी में कई बड़े सितारों ने शिरकत की।
इसमें सलमान खान, अजय देवगन, डेजी शाह से लेकर सोहेल खान जैसे सितारे नजर आए। सोहेल अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ पहुंचे थे ।
बॉलीवुड स्टार्स के अलावा क्रिकेटर जहीर खान ने भी पार्टी में शिरकत की । चंकी पांडे अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे । वहीं बॉबी के घर के बाहर इशिता दत्ता, साकिब सलीम, वत्सल सेठ और विंदु दारा सिंह को भी स्पॉट किया गया ।

बता दें कि बॉबी देओल ने सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ से 4 साल बाद फिल्मों में वापसी की थी । फिल्म फ्लॉप रही लेकिन बॉबी के काम को लोगों ने सराहा था ।

इन दिनों बॉबी के पास एक ही फिल्म है ‘हाउसफुल 4’ ।बॉबी के अलावा ‘हाउसफुल 4’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, राणा डग्गुबती और चंकी पांडे जैसे स्टार्स भी हैं । फिल्म को फरहाद समजी ने डायरेक्ट किया है । वहीं प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं।

बॉबी के बर्थडे पर उनके बड़े भाई सनी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर की । उन्होंने बॉबी और आर्यमन के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘माय बॉब्स बर्थडे’। घर में बॉबी को प्यार से बॉब कहा जाता है।’ तस्वीर में सनी, बॉबी और आर्यमन को गले लगाए हुए नजर आए ।

पापा धर्मेंद्र ने भी बॉबी को बर्थडे विश करते हुए लिखा है- ‘मेरा बॉब 50 का हो गया है। उसके मुस्कुराते हुए मासूम चेहरे को देखिए, इससे कुछ और ही पता चलता है। जन्म दिन की बधाई। तुम्हें प्यार। खुश, स्वस्थ और मज़बूत रहो।’
