अपराधियों ने सो रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी, 100 मीटर की दूरी पर थी पुलिस

औरंगाबाद. 100 मीटर की दूरी पर पुलिस गश्त लगा रही थी। इधर अपराधियों ने घर के बाहर सो रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। विराेध में लोगों ने सड़क जाम कर बवाल किया। इसके बाद एसपी ने थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया। मामला ओबरा थाना क्षेत्र के खरांटी पुल के शहीद जगतपति स्मारक के पास का है।

मृतक किसान रवींद्र पांडेय (54) खरांटी गांव के रहने वाले थे। अपराधियों ने उनके सिर व कनपटी में दो गाेली मारी । घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपियों की बाइक को ओबरा-बारूण रोड के इमलौना गांव के पास से जब्त किया है।

परिजनों की मानें तो पुलिस रात्रि पेट्रोलिंग में थी। वक्त करीब 10 बज रहा था। तभी एक अपाची बाइक पर तीन अपराधी पहुंचे और घर के बाहर सो रहे किसान को एक के बाद एक दो गोली दाग दी। मालूम हो, दो दिन पहले ओबरा के कारा-गम्हरिया राेड में बिचला टांड़ के पास बधार में सो रहे किसानकी अपराधियों ने दो गोली मार कर हत्या कर दी थी। 48 घंटे के भीतर ओबरा में दो अलग-अलग जगहों पर किसानों की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

एक ही अंदाज में की गई दोनों किसानों की हत्या : ओबरा में दो किसानाें की हत्या एक ही अंदाज में अपराधियों ने की। कहीं दोनों हत्या में कोई कनेक्शन तो नहीं। क्योंकि दोनों किसान बाहर सो रहे थे। दोनों को दो-दो गोलियां मारी गईं। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।

एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। हत्या से जुड़े अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हंै। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, एसपी ने कार्रवाई करे हुए थानेदार हरेन्द्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह पर दाउदनगर में तैनात एसआई ब्रजेश कुमार को कमान साैंपी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading