लड़की को एक लड़के से प्यार करना पड़ा महंगा, लड़की की पिटाई तबतक की गई जबतक बेहोश नहीं हो गई

नवादा.. एक लड़की को एक लड़के से प्यार करना महंगा पड़ा। लड़की को करीब दो घंटे तक पेड़ में बांधकर रखा गया। परिजनों ने उसकी तबतक पिटाई किया, जबतक वह बेहोश नहीं हो गई। यह घटना नवादा जिले के रजौली थाना के जोगियामारन गांव की है। रजौली थाना के जोगियामारन की एक युवती बलिया निवासी अर्जुन राजवंशी के पुत्र रूपेश राजवंशी से प्यार था।

वह जब रजौली प्रोजेक्ट स्कूल में पढ़ने जाती थी तभी उसे रूपेश से दोस्ती हो गई थी। बाद में यह प्यार में तब्दील हो गया। परिजनों को यह मंजूर नहीं था। इसलिए पढ़ाई छुड़वा दी गई थी। लड़की ने कहा वह उसी के साथ जिंदगी गुजारना चाहती है। इसलिए वह रूपेश के साथ भाग गई, लेकिन जब परिजनों को पता चला तब उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया।

गुरुवार को लड़की को रूपेश के एक रिश्तेदार के घर से हरदिया गांव से परिजनों ने बरामद किया। उसे अपने गांव जोगियामारन लाया गया। उसके बाद उसे शीशम के एक पेड़ में बांध कर करीब दो घंटे तक धूप में रखा गया। उसके बाद उसकी तबतक पिटाई की गई, जबतक वह बेहोश नहीं हो गई। तब ग्रामीणों ने पानी का छिड़काव किया गया। थोड़ी देर बाद जब वापस होश में आई तब वह बोली उसे जो भी सजा मिले, लेकिन वह शादी उसी लड़के से करेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading