मुजफ्फरपुर. बालिका गृह कांड में सीबीआई ने बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक रोजी रानी, ब्रजेश ठाकुर के चालक विजय तिवारी और स्टाफ गुड्डू पटेल को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सीबीआई ने रोजी रानी समेत तीनों आरोपितों की कांड में संलिप्तता बताते हुए जेल भेजने का आग्रह कोर्ट से किया। 21 सितंबर से लगातार रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी। इधर, रोजी रानी के वकील आरडी मिश्रा ने जेल भेजे जाने का विरोध किया।
उन्होंने कोर्ट में आवेदन देकर कहा कि सीबीआई ने पूछताछ के लिए नोटिस देकर बुलाया था। आखिर किस आधार और तथ्य पर अब जेल भेजा जा रहा है। हालांकि उनके आग्रह को कोर्ट ने विचारणीय नहीं माना। अब इस मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी।
सीबीआई ने 20 सितंबर को इन्हें गिरफ्तार किया था। बालिका गृह कांड में अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।