शिवगंगा के पानी में जहरीली गैस का रिसाव होने से, भागलपुर और बांका की 15 महिलाएं और तीन बच्चे हुए बेहोश

तालाब किनारे लगे फिल्ट्रेशन प्लांट के पाइप से जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। वहीं, कीर्तनिया घाट के बगल में महिला और बच्चे स्नान कर रहे थे। स्नान से पूर्व महिलाओं ने मुंह में पानी लेकर जैसे ही आचमन किया, वे लोग बेहोश होने लगीं। किसी को सिर में चक्कर आने लगा तो कोई जोर-जोर से खांसने लगी। इससे घाट पर अफरातफरी मच गई।

शिवगंगा सेवा समिति के अध्यक्ष महेश शृंगारी व मारवाड़ी बासा संचालक संतोष शर्मा ने बेहोश महिला और बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। सभी महिला और बच्चे खतरे से बाहर हैं। सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सभी बाबाधाम पूजा करने गए थे। पूजा से पहले वे लोग शिवगंगा में स्नान करने गए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.