नवाजुद्दीन और राधिका की फिल्म के साथ डेब्यू करेंगी संजय कपूर की बेटी

साल 2018 में फिल्मों, वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्मों से डिजिटल एंटरटेनमेंट में नंबर वन बनी रहीं राधिका आप्टे की इस साल की पहली फिल्म रात अकेली की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो चुकी है। राधिका आप्टे इन दिनों ऑफबीट फिल्मों और एडल्ट वेब सीरीज की पहली पसंद हैं। नेटफ्लिक्स पर सेक्रेड गेम्स और घूल वेब सीरीज में उनके काम की चर्चा अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक हो चुकी है।

इसके अलावा नेटफ्लिक्स की ही फिल्म लस्ट स्टोरीज में एक स्कूल टीचर के अपने छात्र के साथ बने जिस्मानी रिश्तों वाली कहानी में भी राधिका का काम उनके फैन्स को खूब पसंद आया। बड़े पर्दे पर पैडमैन में अक्षय कुमार के साथ काम करने के बाद से राधिका आप्टे हिंदी सिनेमा के तमाम निर्देशकों की भी पहली पसंद बन चुकी है।

shanaya kapoor with sanjay kapoor

राधिका आप्टे ने साल 2019 की पहली फिल्म कास्टिंग डायरेक्टर से निर्देशक बने हनी त्रेहन की साइन की है। इस फिल्म में वह अपने फेवरिट को-स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग के लिए हनी त्रेहन फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू के साथ लखनऊ पहुंच चुके हैं। यही वह फिल्म है जिससे अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर की शुरूआत कर रही हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading