हरियाणा की सेंसेशन कही जाने वाली सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने जवानों के लिए गया गाना

बॉलीवुड सितारों के बीच भी पुलवामा आंतकी हमले को लेकर काफी गुस्सा है। वहीं हरियाणा की सेंसेशन कही जाने वाली सिंगर और डांसर सपना चौधरी का शहीदों के लिए बनाया गया एक गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अंग्रेजी वेबासइट डीएनए की खबर के अनुसार, सपना चौधरी के गाने का यह वीडियो अब का नहीं बल्कि बीते साल 15 अगस्त के मौके का है। इस वीडियो में वह शहीदों के लिए न केवल डांस कर रही हैं बल्कि गाना भी गा रही है। यूट्यूब के सोनोटेक हरियाणवी चैनल पर रिलीज हुए सपना चौधरी के इस गाने का नाम ‘बता दे फौजी ओ तू घर कब आएगा’ है।

हरियाणा की मशहूर सिंगर और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी के इस गानों को भी यूट्यूब पर करोड़ों बार देखा जा चुका है। उनके फैंस और हरियाणा के दर्शक उनके इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।

एक्ट्रेस सपना चौधरी

इतना ही नहीं पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिवार वालों को सपना चौधरी ने रुपए भी दान किए हैं। सपना चौधरी ने शहीदों के घरवालों को 6 से 8 लाख रुपए दान किए हैं। पता हो कि सपना चौधरी बीते साल टीवी के सबसे चर्चित और विवादित शो बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.