बंगाली फिल्म के सिंगर और म्यूजिक कंपोजर प्रतीक चौधरी का निधन

बंगाली फिल्म के जाने-माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर प्रतीक चौधरी का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी परिवारवालों ने दी है। बताया जा रहा है कि 55 साल के प्रतीक को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ा, इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। प्रतीक की पत्नी और बेटे ने उनके निधन की जानकारी दी।

प्रतीक चौधरी ने कई शानदार बंगाली फिल्मों में गाने गाए और म्यूजिक दिया। वह बंगाली संगीत क्षेत्र में एक लोकप्रिय नाम थे। उन्होंने ‘पातालघर’ और ‘एक जे अच्छे कनया’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में गाने गाए हैं। उनके निधन से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। साथ ही कई सितारों ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया है।

Pratik Choudhury

प्रतीक चौधरी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए गायिका परोमा बनर्जी ने कहा, ‘यह अविश्वसनीय है। हम दो या तीन दिन पहले एक संगीत समारोह में मिले थे।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.