
RAXAUL : होली पर्व व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों में विशेष जाँच व छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान रक्सौल रेल पुलिस एवं एसएसबी के जवानों द्वारा रक्सौल रेलवे स्टेशन के इंडियन आॅयल के पास संयुक्त चेकिंग के दौरान अपराध की योजना बनाते दो संदिग्ध व्यक्तियों को संदेह के आधार पर पकड़ा गया पकड़े गए दोनों संदिग्धों की तलाशी के क्रम में एक अवैध देसी पिस्तौल एवं 10 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों की पहचान रक्तदान किया ग्राम नई का टोला भरतिया कोठी निवासी शमीफ खान के पुत्र परवेज खान और पूर्वी चंपारण के बंजरिया थाना अंतर्गत रोहिनियां ग्राम के भुटन मियां के पुत्र मुस्तकीम मियां के रूप में की गई है। रेल पुलिस गिरफ्तार युवकों के आपराधिक इतिहास की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में रक्सौल रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है।