प्रतिदिन रात दस बजे तक भेजनी होगी स्टेशन डायरी की तस्वीर : जोनल आईजी

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : पुलिस विभाग को अपडेट करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस महानिदेशन नैयर हसनैन खान ने प्रमंडल के सभी जिलों के थानाध्यक्षों को स्टेशन डायरी दुरुस्त रखते हुए अपने कार्य में प्रतिदिन की अपडेट दिखते हुए प्रतिदिन रात दस बजे तक अपने थाने का स्टेशन डायरी की अपडेट तस्वीर खींच कर सम्बंधित एसपीओ व डीएसपी को भेजने के दिशा-निर्देश जारी किये हैं. उन्होंने कहा की इस प्रक्रिया से कार्य में पारदर्शिता रहेगी.

जोनल आईजी नैयर हसनैन खान ने कहा कि स्टेशन डायरी पेंडिंग रखने वाले थानेदार निलंबित किये जायेंगे. इसमे किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी. उन्होंने तिरहुत प्रमंडल के अधीन सभी थानाध्यक्षों को को प्रतिदिन रात्रि दस बजे तक अपने थाने के स्टेशन डायरी का अपडेट तस्वीर खींच कर अपने एसपीओ व डीएसपी को भेजना है. तदुपरान्त सभी डीएसपी ओर एसडीपीओ सवा दस बजे इस रिपोर्ट को एसपी ओर एसएसपी को अग्रसारित करेंगे. पेंडिंग स्टेशन डायरी रखने वाले थानेदारों को चिन्हित कर निलंबन कर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.  जोनल आईजी ने जोन के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक/वरीय पुलिस अधीक्षक को इस सम्बन्ध में दिशा-निर्देश देते हुए अमल करने हेतु ताकीद किया.  जोनल आईजी ने सभी पदाधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि थाने में स्टेशन डायरी को अपडेट रखना है. साथ ही जो पीड़ित व्यक्ति थाना तक पहुंचते हैं, उनका मुकदमा दर्ज कर कानूनसम्मत कार्रवाई करें. सभी पुलिस पदाधिकारी अपने कार्य प्रणाली में पारदर्शिता लाएं. सभी लोगों से अच्छा व्यवहार करें. उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए पुलिसकर्मियों को पीड़ितों से विनम्रतापूर्वक पेश आना प्राथमिकता है.

इस तरह के मामलों को पूर्व में बैक डेट में दर्ज करने के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं. दरोगा कार्रवाई से बचने के लिए बैक डेट में अपडेट को दर्ज करते थे. इसके साथ ही स्टेशन डायरी में कुछ जगह खाली छोड़ दिया करते थे, जिन्हें मनमाने तरीके से इस्तेमाल किये जाने की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को भी है. स्टेशन डायरी में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने वाले दरोगाओं पर अब सीधी विभागीय कार्रवाई की जाएगी.  इससे पूर्व स्टेशन डायरी में मिलने वाली अपडेट को बैक डेट में दर्ज कर दिया जाता था और वरीय अधिकारियों को गुमराह किया जाता था, लेकिन अब लापरवाही सार्वजनिक होने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगते हुए पीडि़तों के हित में समय से कार्रवाई की जा सकेगी.

विदित हो की पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण करने के साथ ही डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय द्वारा मीडिया में दिए अपने संदेशों के माध्यम से और विभिन्न जिलों के थानों का औचक निरिक्षण के दौरान बार-बार केवल स्टेशन डायरी अपडेट रखने के सख्त हिदायत दिये थे. बावजूद इसके वैशाली व कई अन्य थानों में डीजीपी के औचक निरिक्षण के दौरान स्टेशन डायरी दुरुस्त नहीं पाए जाने पर कई थानाध्यक्षों को निलंबन का दंश भी झेलना पड़ा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading