MUZAFFARPUR : मतदान को लेकर प्रेरित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा क्रिकेट मैच आयोजित, बैंकर्स एकादश 02 रनों से पराजित

MUZAFFARPUR : आज रविवार को स्वीप कोषांग के तत्वाधान में टी 20 क्रिकेट मैच का आयोजन स्थानीय पंडित जवाहर लाल स्टेडियम में हुआ. उक्त मैच जिला प्रशासन एकादश बनाम बैंकर्स एकादश के बीच सम्पन्न हुआ जिसमें जिला प्रशासन एकादश ने बैंकर्स एकादश को 02 रनों से पराजित किया.

टॉस जीतकर डीएम एकादश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 12 ओवर में कुल 132 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में बैंकर्स एलेवन 130 रन पर ऑल आउट हो गई. बैंकर्स एलेवन के मनोज कुमार को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा बैंकर्स इलेवन के ही राजीव कुमार को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड प्रदान किया गया.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने इस मौके पर कहा कि स्वीप कोषांग के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट मैच का उद्देश्य निर्वाचन के मद्देनजर आम मतदाताओं को मतदान करने को लेकर प्रेरित करना था.

उन्होंने दर्शक दीर्घा में उपस्थित सभी दर्शकों से अपील किया कि आगामी लोक सभा निर्वाचन में सभी अपने-अपने घरों से निकलकर अपने बूथ पर जाएं और निर्भीक होकर 100 प्रतिशत मतदान करें. वहीं जिले के स्वीप आइकॉन ऐश्वर्य निगम भी इस मौके पर उपस्थित थे.

उन्होंने अपने सुरीले गीतों के माध्यम से मतदान करने को लेकर लोगों को जागरूक किया. उन्होंने कहा कि लोक तंत्र के इस महापर्व में जिलावासी अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करें ताकि एक बेहतर राष्ट्र का निर्माण हो सके.

विजेता टीम के कैप्टन जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने ट्रॉफी प्राप्त किया. मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनोज कुमार समेत जिले के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading