MUZAFFARPUR : क्यूआरटी की कार्रवाई, पक्की सराय से स्मैक कारोबारी गिरफ्तार

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुजफ्फरपुर क्यूआरटी प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम को एक स्मैक कारोबारी को स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है.

मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के पक्की सराय चौक पर स्मैक कारोबारी के होने की सूचना क्यूआरटी प्रभारी नवीन कुमार को प्राप्त हुई. सूचना मिलते ही क्यूआरटी टीम द्वारा घेराबंदी करते हुये नगर थाना क्षेत्र के पक्की सराय स्थित फरीदी कटरा गली निवासी मो. राजू के पुत्र मो. बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान उसकी जेब में रखे एक सिगरेट के खाली डिब्बे में रखे 13 पुडिया स्मैक बरामद कर लिया गया.

बताया जाता है कि क्यूआरटी जवानों को देखकर स्मैक कारोबारी बाबू भागने लगा था, जिसे जवानों ने दौडा कर पकड़ लिया. गिरफ्तार बाबू के संबंध में बताया जाता है कि वह लम्बे समय से इस धंधे से जुड़ा रहा है.नगर थानाध्यक्ष ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुये बताया कि पुलिस गिरफ्त में आये बाबू ने कई अन्य कारोबारियों के नाम बताये हैं जिसके आधार पर पुलिस जांच-पड़ताल कर कार्रवाई में जुटी है.

विदित हो कि गत 29 जनवरी को तत्कालीन क्यूआरटी प्रभारी आरपी गुप्ता के नेतृत्व में QRT टीम ने स्मैक माफिया डब्बू पटेल के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया था. छापेमारी में डब्बू पटेल के घर से पुलिस टीम को कुछ नहीं मिला था. वहीं उसी दिन मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली नाका के पीछे से स्मैक कारोबारी अनिल कुमार को भी गिरफ्तार किया था. गौरतलब हो कि 2012 में भी मिठनपुरा थाना क्षेत्र के काली बाड़ी रोड में तत्कालीन थाना प्रभारी अरुण पासवान द्वारा की गयी छापेमारी में कई स्मैक कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी, पर इधर कुछ सालों में स्मैक के कारोबार ने फिर से अपनी जड़े जमाने में कामयाबी हासिल कर ली थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading