MUZAFFARPUR : विजडम वर्ल्ड स्कूल का हुआ उद्घाटन

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के हृदय स्थली कहा जाने वाला कलमबाग चौक स्थित विजडम वर्ल्ड स्कूल का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया ।उद्घाटन जेआरए ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के निदेशक सह स्कूल के निदेशक जागेश्वर राय ने केक काटकर किया । इस मौके पर श्री राय ने कहा कि मुजफ्फरपुर के लोगों का बहुत बड़ा कर्ज था जिसे चुकाने का मौका मिला है ।उन्होंने कहा कि अपनी शिक्षा मुजफ्फरपुर से ही प्राप्त की थी और यहां के लोगों का कर्ज तले दब रहा था ।कर्ज़ को चुकता करने के लिए स्कूल का शिलान्यास किया और आज इसका उदाहरण करते हुए काफी खुशी मिल रही है ।उन्होंने कहा कि स्कूल मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि साबित होगी ।बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी मिलेगा।

मौके पर डॉ तन्नू प्रिया ने कहा कि स्कूल मुजफ्फरपुरवासियों के लिए बहुत ही उपलब्धि साबित होगी और यहां बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। मौके पर इंचार्ज हयात असरफ, प्रतीक्षा, रजनी, कुमारी मधु, अमिता, रजनी कुमारी झा, आसमा, अनुपमा, पूजा, पल्लवी ,अनु, नेहा सिंह, चंद्रभानु, नवनीत कुमार, संदीप कुमार, हेमंत राज, आदित्य आदि थे। धन्यवाद ज्ञापन रत्नेश कुमार ने किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.