MUZAFFARPUR : रेल एसपी की पहल पर गरीब बच्चों को पढाने की शुरु हुई मुहिम

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुजफ्फरपुर रेल पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार की पहल पर “प्रयास” नामक संस्था के साथ मुजफ्फरपुर समेत मुजफ्फरपुर रेल जिला अन्तर्गत 6 जिलों के रेलवे जंक्शनों पर गरीब बच्चों को पढाने की नवीन शुरुआत की गई है.

इस संबंध में रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बहुत दिनों से एक विचार मन में था कि रेलवे स्टेशन और इसके आसपास रहने वाले गरीब बच्चों का भविष्य उज्जवल करने की दिशा में उन्हें शिक्षित करने का. उन्होंने कहा कि बहुत बच्चों को कूड़ा कचरा बीन पर देख मन में यह विचार प्रस्फुटित हुआ कि क्यों ना इन बच्चों को एक बेहतर भविष्य देते हुए उन्हें शिक्षित करने की दिशा में एक नवीन पहल की शुरुआत की जाए. जिसके तहत उन गरीब बच्चों को समझा-बुझाकर एक बेहतर प्लेटफार्म प्रदान किया जाए. जहां उन्हें दो-तीन घंटे की नि:शुल्क शिक्षा दी जाए.

इस दिशा में पहल करते हुए मुजफ्फरपुर जंक्शन से इसकी शुरुआत की गई है. रेल एसपी श्री सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में मुजफ्फरपुर के बाद हाजीपुर छपरा सिवान समस्तीपुर और दरभंगा में इस दिशा में सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है. बहुत जल्द ही इसकी शुरुआत कर ली जाएगी. इसकी परिणाम सामने आने के बाद इसे मुजफ्फरपुर रेल जिला अन्तर्गत बाकी बचे जिलों में भी शुरुआत की जायेगी.

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही इस मुहिम को भव्य पर रूप देते हुए वृहत पैमाने पर चलाए जाने को रेल पुलिस प्रयासरत है. अभी फिलहाल 2 घंटों का शिक्षण समय बच्चों को दिया जा रहा है कुछ दिनों के बाद इसे बढ़ाया जा सकता है जिसमें उन्हें समाज के प्रति उनकी अच्छी सोच को विकसित करने का कार्य किया जाएगा.
बता दें कि गरीब बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री के साथ ही उनके मनोरंजन हेतु खेलकूद और बिस्किट टाॅफी आदि भी रेल एसपी एवं “प्रयास” संस्था के संयुक्त प्रयास से मुहैया कराई गई हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.