
SAMASTIPUR/MUZAFFARPUR : राजकीय मेला इंद्रवारा केवल स्थान में अनियंत्रित ने चार लोगों को कुचल दिया, जिसमें सभी की मौ’त घटनस्थल पर ही हो गई. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया और मौके पर पहुंची पुलिस की टीम पर हमला कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग की.
आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन व स्थानीय अंचलाधिकारी के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके साथ ही मेला में लगी पांच बाइक को भी आग के हवाले कर दिया.
घटना शुक्रवार की देर रात की है. जब राजकीय मेले में काफी भीड़ थी और कहीं से एक एक ट्रक मेले में पहुंच गया और असंतुलित हो गया. अनियंत्रित हालत में ट्रक ने चार लोगों को रौंद दिया. मृ’तक की पहचान मुजफ्फरपुर के कांटी मधुबन निवासी टुनटुन की पत्नी रीना देवी व कुमहरबन्नी निवासी शैल देवी के रूप में हुई है. जबकि दो अन्य मृ’तकों को रात में ही परिजन लेकर चले गए. चार लोगों की मौत की खबर मिलते ही इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया.

पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे सभी विफल रहे. इस बीच श्रद्धालुओं की भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर डाला. पुलिस वाहन को छोड़ भागी तो भीड़ ने सबसे पहले उस ट्रक में आग लगा दी और पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ कर डाला. अनियंत्रित भीड़ से निपटने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की लेकिन भीड़ नहीं मानी. साथ ही वहां खड़ी पांच बाइक को भी आग के हवाले कर डाला. इस बीच पहुंचे अंचलाधिकारी के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. बता दें कि मेले में करीब पच्चीस हजार लोग पहुंच चुके थे. घटना के बाद आक्रोशित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने वहां पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया. बाद में भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया. अभी भी पुलिस वहां कैंप कर रही है.
