नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में फैकल्टी बनने का सुनहरा मौका, सिर्फ देना होगा इंटरव्यू

NIT Faculty Recruitment 2019 : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कालीकट (NITC) में फैकल्टी बनने का सुनहरा मौका है। कुल 13 विभागों नियुक्ति की जाएगी। संस्थान ने एडहॉक फैकल्टी के लिए 113 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को ई-मेल के जरिए दिए गए फॉर्मेट में संबंधित विभाग के एचओडी को अपने आवेदन भेजने हैं।

ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 6 जून 2019
इंटरव्यू की तिथि – 4 और 5 जुलाई 2019
चयनित उम्मीदवारों की ज्वाइनिंग – 22 जुलाई 2019 तक

आवेदन के आधार पर अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को ई-मेल या मोबाइल के जरिए सूचना दी जाएगी। अलग से कॉल लेटर जारी नहीं होंगे। नियमानुसार आरक्षण लागू होंगे।
योग्यता : अलग-अलग विभागों के लिए अलग-अलग योग्यताएं हैं।

किस विभाग में कितने पदों पर होगी नियुक्ति

विभाग पदों की संख्या
आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग – 14
सिविल – 11
केमिकल – 03
कंप्यूटर साइंस – 14
इलेक्ट्रिकल – 13
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन – 06
मेकेनिकल – 18
मैथेमेटिक्स – 11
फिजिक्स – 04
केमिस्ट्री – 04
बायोटेक्नोलॉजी – 05
इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, मैनेजमेंट, जर्मन, फ्रेंच – 09
एसएमएसई – 01
किस योग्यता पर क्या मिलेगी सैलरी
पीएचडी – 50,000 रुपए प्रति माह
एमआर्क/एमटेक/एमप्लान/एमबीए – 40,000 रुपए प्रति माह

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading