चमकी-बुखार से पी’ड़ित छह बच्चों को केजरीवाल व दो को एसकेएमसीएच में मंगलवार को भर्ती कराया गया। इसमें करजा नया टोला के रूपेश कुमार को केजरीवाल से रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौ’त हो गई। गीजास सरैया की सना परवीन को पटना रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उसे घर ले गए।

गीजास सरैया के कर्ण कुमार, गहिलो सरैया की ज्योति कुमारी, रामपुर दयाल बंदरा के मोनू कुमार, नरहार करजा की काजल कुमारी, रुन्नीसैदपुर के रैन खरका गांव के फैजान व सरैया के जगरनाथपुर दोकरा के सुबोध कुमार एसकेएमसीएच में भर्ती हैं। एईएस के नोडल पदाधिकारी डॉ. सतीश कुमार व डॉ. हरेंद्र आलोक ने बताया कि एक बच्चे को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। ब्लड सैंपल के साथ अन्य जांच शुरू हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी की सही जानकारी होगी। सभी बच्चों का प्रोटोकॉल के तहत इलाज चल रहा है। सिविल सर्जन भी पूरी रिपोर्ट ले रहे थे।

एसकेएमसीएच में बच्चों का पीआईसीयू में इलाज शुरू हुआ। फैजान (3) के पिता मो. असलम ने बताया कि सात दिनों से उसके बेटे को चमकी बुखार लग रहा था। वहीं, गुड़िया देवी ने बताया कि सुबोध (4.5) सुबह में सोया था। इसी दौरान चमकी होने लगी। डॉक्टर ने बताया कि दोनों बच्चों की हालत गंभीर है।
