अब लोगों को भीषण जाम से मिलेगा छुटकारा – जल्द ही अखाड़ाघाट रोड, कल्याणी सहित शहर की सभी मुख्य सड़कें होंगी 23 फीट तक चौड़ी

मुजफ्फरपुर-
शहर की सभी मुख्य सड़कें सात मीटर तक चौड़ी होंगी, किनारे में पैर पौधे लगये जायंगे.

अखाड़ाघाट अन्नपूर्णा मंदिर से सिकंदरपुर होते हुए लक्ष्मी चौक तक (10.18 करोड़),
नवयुवक समिति से जवाहरलाल रोड कल्याणी होते हुए लेप्रोशी मिशन पूसा रोड तक(24.88 करोड़),
मिठनपुरा से लाल कोठी से पूसा रोड तक (10.37 करोड़),
भामासाह से एनएच 28 से बीबीगंज होते ब्रह्मपुरा थाना तक (9.75 करोड़),
लक्ष्मी चौक से पुलिस लाइन तक (7.68 करोड़) से सड़को का निर्माण शुरू होगा,

जवाहरलाल रोड चौड़ा होगा. वही जहा अधिक चौड़ा रोड होगा वहां डिवाईडर व बिच में पार्किंग की बेवस्था होंगी. दो बड़ी सड़क बैरिया से लक्ष्मी चौक होते हुए टाउन थाना और टाउन थाना से अखाड़ाघाट पुल तक सड़क निर्माण होगा. गुणवत्ता को लेकर बैच मिक्स व हाट मिक्स प्लांट से इन सडकों का निर्माण होगा.
सड़कों की चौड़ाई सात मीटर यानि 23 फीट व नाला वेपर ब्लॉक होगा.

मोतीझील में नाले के ऊपर लोहे का ग्रिल लगेगा. सात निश्चय योजना के तहत 250 सड़क नालों में से 45 का काम शुरू है, 183 का कार्यदेश जरी है, वही 22 अन्य प्रक्रियाधीन है.

अब जो ये सड़कें बनेंगी, जहा 10 फीट से अधिक चौराई है वहां बिच में ढलाई और साइड में पेवर ब्लॉक बनेगा, ताकि रोड साइड से काटना ना पड़े.

राज्य योजना मद से 13 व बुडको से 16 सडकों के निर्माण योजना का कार्यदेश एक सप्ताह में आ जयेगा. सभी पोखरों की उड़ाही होगी, जिसमे तिन का काम जल्द ही शुरू होगा.

Source: Prabhat

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.