
MUZAFFARPUR : बढ़ते अपराध पर रोकथाम लगाने की दिशा में जोनल आईजी के आदेश के मद्देनज़र जिले में सघन वाहन जांच सह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद के नेतृत्व में मंगलवार को मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र में चलाये गए वाहन जांच अभियान के दौरान 8 श’राबियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार सभी आ’रोपित श’राब के नशे में पाए गए हैं. कथैया में मंगलवार को डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद के नेतृत्व में वाहन जांच की गई. इस दौरान कुल आठ लोगों को न’शे की हालत में गि’रफ्तार किया गया.

तिरहुत प्रक्षेत्र के जोनल आईजी नैय्यर हसनैन खान के आदेश पर मुज़फ्फरपुर जिले में वाहन जांच अभियान का असर रंग लाने लगा है. शहरी व ग्रामीण थाना क्षेत्रों में वाहन जांच की कार्रवाई काफी तेज कर दी गई है. वही कथैया में मंगलवार के दिन एसएसपी मनोज कुमार कुमार के निर्देशानुसार डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद के नेतृत्व में वाहन जांच की गई. जांच के दौरान 100 से अधिक वाहनों की तलाशी के साथ-साथ दस्तावेजों की जांच की गई. इस दौरान कुल आठ लोगों को न’शे की हालत में गिर’फ्तार किया गया. गिर’फ्तार व्यक्ति अलग– अलग इलाकों के निवासी बताये जाते हैं. गिर’फ्तारी कर पुलिस ने विधिवत मेडिकल जांच कराया. जिसमें आ’रोपितों के श’राब का सेवन किये जाने की पुष्टि हुई. कथैया पुलिस ने प्राथ’मिकी दर्ज कर हुए न्यायिक हि’रासत में भेज दिया. उक्त आशय की जानकारी डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने पत्रकारों को दी. उन्होंने बताया कि अ’पराध पर अंकुश लगाने की दिशा में वाहन जांच अभियान को और गति प्रदान की जाएगी. उन्होंने बताया की जांच के दौरान मुख्यतः ट्रिपल बाइक सवारों और तेज रफ़्तार बाइक पर खास निगाह रखी जा रही है.
