बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने पुलवामा ह’मले में श’हीद हुए जवानों के परिजनों की आर्थिक सहायता की। अब बिग बी ने अपने इस वादे को भी पूरा कर दिया है। अमिताभ बच्चन ने पुलवामा हमले में श’हीद हुए CRPF जवानों के 49 परिवारों को मुंबई बुलाया और 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। यह कार्यक्रम मुंबई में रखा गया था।

इस दौरान उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा और बेटे अभिषेक बच्चन मौजूद रहे। इसके साथ ही पुलिस के कुछ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। ब्लॉग में उन्होंने परिवारों का द’र्द बयां करते हुए लिखा, ‘वो उदास होकर आए.. उनके चेहरों पर जिंदगी की नि’रर्थकता थी।

उन्होंने अपने अपनों को खोया है… पति, घर का बेटा… कुछ महिलाएं बच्चों के साथ आईं, कुछ मां बनने वाली हैं। ये उन 40 बहादुर जवानों के परिवार हैं, जिन्होंने पुलवामा में हुए आ’तंकी हमले में अपनी जा’न गं’वा दी।’