इस फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है जीनत अमान

आशुतोष गोवारिकर की आने वाली फिल्म ‘पानीपत’ से ग्लैमरस अदाकारा जीनत अमान लंबे वक्त के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। । इस फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सैनन और संजय दत्त लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 1761 में हुई ‘पानीपत’ की तीसरी ल’ड़ाई पर आधारित होगी जो अफगान और मराठाओं के बीच हुई थी।

add

जीनत इस फिल्म के ज़रिए आशुतोष गोवारिकर के साथ 30 साल बाद काम करने जा रही हैं। इस फिल्म में जीनत सकीना बेगम का किरदार निभाते नज़र आएंगी। आशुतोष एक बार फिर जीनत के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। वह कहते हैं, “जीनत अमान जैसी अदाकारा का निर्देशन करना गर्व के साथ मेरे  लिए एक फैन बॉय मोमेंट जैसा है। बचपन से उनकी कई फिल्में देखी हैं मैने और मुझे वह काफी पसंद भी हैं।”

add 2

 

वहीं पिछले साल दिसंबर में ही ‘पानीपत’ की शूटिंग शुरू हो गई थी। फिल्म में मोहनीश बहल, कुणाल कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे भी अहम किरदारों नजर आएंगी। साथ ही जीनत अमान अगले हफ्ते से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। जीनत अमान जो किरदार इस फिल्म में निभाने जा रही हैं, वह अफगान और मराठाओं के बीच हुई ल’ड़ाई का एक अहम हिस्सा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.