गणितग्य आनंद कुमार ने किया खुलासा, 9 सालों से बड़े अभिनेताओं और निर्देशकों ने मेरे जीवन पर फिल्म बनाने के लिए मुझसे संपर्क किया…

बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार पर बन रही फिल्म ‘सुपर 30’ बेशक बनने के बाद से ही विवादों में रही हो लेकिन इसे पसंद करने वालों की भी कमी नहीं है। इस फिल्म पर पिछले 2 साल से काम चल रहा है। इस फिल्म के बनने से आनंद कुमार बेहद खुश है। पीटीआई को दिए साक्षात्कार में उन्होंने फिल्म से जुड़ी कई बातें भी बतायी हैं।

Vaishali_Advt

आनंद कुमार ने कहा कि वह चाहते थे कि विकास बहल उनकी जीवन की कहानी पर आधारित फिल्म का निर्देशन करें और उन्हें विश्वास था कि ऋतिक फिल्म के साथ न्याय करेंगे। सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने इस दौरान कहा- पिछले 9 सालों से बहुत से बड़े अभिनेताओं और निर्देशकों ने मेरे जीवन पर फिल्म बनाने के लिए मुझसे संपर्क किया, लेकिन ‘सुपर 30’ के बनने तक कुछ भी उन्हें उत्साहित नहीं कर सका।

आनंद कुमार ने कहा, इन लोगों ने जो जुनून और उत्साह दिखाया, वह पहले किसी में नहीं दिखा था। मुझे उनका नजरिया पसंद आया, वे एक सच्ची कहानी बताना चाहते थे। उन्होंने मुझे रचनात्मक रूप से फिल्म का हिस्सा बनने की आजादी दी।

add

आनंद कुमार ने बताया – मेरी कुछ शर्तें थीं कि एक बार जब मैं फिल्म की कहानी पर हामी भर दूं तभी फिल्म बननी चाहिए और अभिनेता, निर्देशक और संगीत निर्देशक मेरी पसंद के होंगे। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी वजह से फिल्म की स्क्रिप्ट को 13 बार बदलना पड़ा था।

आनंद ने कहा कि उनका उद्देश्य पर्दे पर अपनी सच्ची कहानी को दिखाना था और फिल्म की टीम ने इसे अच्छी तरह से पूरा किया है। फिल्म सुपर 30 में एक्टर ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार के किरदार को पर्दे पर बखूबी उतारा है। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसकी आलोचना भी हुई।

WhatsApp Image 2019-06-11 at 23.52.48

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.