भारतीय संविधान में मौजूद अनुच्छेद 15 पर आधारित बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म सुर्खियों में है, साथ ही आयुष्मान भी छाए हुए हैं। जो किसी भी व्यक्ति के साथ जाति, धर्म और लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं करने की बात कहता है यह फिल्म उन बातो पर आधारित है।
फिल्म आर्टिकल 15 का आयुष्मान खुराना बड़े ही अनोखे अंदाज में प्रमोशन कर रहे हैं। वह इन दिनों अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म आर्टिकल 15 और संविधान द्वारा भारतीय नागरिक को मिले अधिकारों की जानकारी से जुड़ा वीडियो शेयर कर रहे हैं।

इस वीडियो के जरिए वह अपने फैंस को एक नागरिक के लिए आर्टिकल 15 कितना मायने रखता है समाझते नजर आ रहे हैं। बुधवार को भी आयुष्मान खुराना ने फिल्म आर्टिकल 15 के सीन से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- गलतियां तो किसी से भी हो सकती हैं,पर हम किसी की तुलना नीची जाति के लोगों से नहीं कर सकते ? क्या इनके खिलाफ आपका नजरिया ठीक है ? इसके अलावा आयुष्मान खुराना ने हैसटैग के साथ फैंस से जातिसूचक शब्द न कहने की भी अपील की है।
