भारतीय टीम पहुंचा एशियन टीम स्नूकर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

एशियाई चैंपियनशिप का एकल खिताब जीतकर करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी की अगुआई में भारतीय टीम ने एशियन टीम स्नूकर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर लिया।

add 2

आडवाणी, लक्ष्मण रावत और आदित्य मेहता की तिकड़ी ने पाकिस्तान को 3-0 से पराजित किया। अब भारत का सामना म्यांमार से होगा।

add

21 बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी ने मोहम्मद बिलाल को एक भी अंक हासिल नहीं करने दिया और बेस्ट ऑफ फाइव मैचों के मुकाबले में भारत 1-0 से आगे हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.