मारुति सुजुकी अपनी नई MPV को भारत में अगले महीने करेगी लॉन्च

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी नई MPV को भारत में लांच करने की तैयारी में है। जीहां कंपनी नई 6 सीटर MPV को भारत में 21 अगस्त को लांच कर सकती है। नई MPV को कंपनी अपनी प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा से बेचा जाएगा।

कुछ समय पहले कायास लगाए जा रहे थे कि कंपनी अर्टिगा को ही 6 सीटर में लाएगी पर अब खबर यह आ रही है कि नया मॉडल अर्टिगा पर बेस्ड नहीं होगा।

add

वही ऑटो एक्सपर्ट मानते हैं कि मारुति के पास फिलहाल अर्टिगा ही एक ऐसी गाड़ी है जिस पर कैप्टन सीट लगाई जा सकती है बाकी दूसरी किसी अन्य गाड़ी में यह सुविधा नहीं मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नया मॉडल हार्टेक्ट प्लैटफॉर्म पर आधारित हो सकता है।

माना जा रहा है कि मारुति की नई 6 सीटर MPV में 1.5-पेट्रोल इंजन मिल सकता है, यह वही इंजन है जो इस समय सियाज और अर्टिगा को पावर देता है। यह इंजन 104PS का पावर और 138Nm टॉर्क जनरेट करता है।

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.