कार कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन अपनी पॉपुलर कारों को इलेक्ट्रिक मोटर के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अभी मारुति वैगन आर का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करेगी, जिसकी टेस्टिंग लगातार जारी है। इससे बाद मारुति अपनी एमपीवी कार अर्टिगा का इको-फ्रैंडली वर्जन लेकर आएगी।
न्यूज रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मारुति अर्टिगा के इलेक्ट्रिक वेरियंट पर काम कर रही है। वहीं इसका नाम अर्टिगा की जगह कुछ और भी रखा जा सकता है, जिस पर अभी काम चल रहा है।

बाकी दूसरी ऑटो कंपनियों की तरह सुजुकी भी इलेक्ट्रिक कारें डेवलप करने में लगी हुई है। वहीं बजट 2019 में इलेक्ट्रिक कारों को जीएसटी और इनकम टैक्स से मिलने वाली छूट से भी कार कंपनियां बेहद उत्साहित हैं। वहीं बजट में लीथियन-ऑयन सेल्स पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है।
महिंद्रा अपनी एंट्री लेवल हैचबैक KUV100 और एसयूवी XUV500 के इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम कर रही है। वहीं टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया है। इसके अलावा ह्यूंदै कोना को भी इसी महीने नौ जुलाई को पेश किया जा चुका है।
