पीएम नरेंद्र मोदी 12 अगस्त को डिस्कवरी चैनल के शो Man Vs Wild में बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर टूर पर नजर आए थे।इस शो का ये एपिसोड लगातार चर्चा में रहा है और अब भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हो रही है।बेयर ग्रिल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि मैन Vs वाइल्ड ने भारत और दुनियाभर में सबसे ट्रेंडिंग शो का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।इतना ही नहीं इस शो को ट्विटर पर 3.6 बिलियन इंप्रेशन भी मिल चुके हैं।

बेयर ग्रिल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस शो के आकंड़े शेयर करते हुए मैन Vs वाइल्ड के नए रिकॉर्ड की जानकारी दी है।

बता दें कि बेयर ग्रिल्स ने बताया था कि जब हम लोगों की टीम मैन vS वाइल्ड की शूटिंग कर रही थी तो काम और परिस्थितियों को लेकर कभी-कभी चिंतित भी थी, लेकिन पीएम मोदी उस समय भी काफी शांत थे और ये हमारी पूरी यात्रा में दिखा।हम जो कुछ भी कर रहे थे, लेकिन पीएम मोदी पूरी तरह शांत थे। मुझे उनकी विनम्रता काफी पसंद आई. उन्होंने यह भी कहा कि भारत बहुत ही खूबसूरत देश है।आपको इसकी खूबसूरती की रक्षा करने की जरूरत है। लेकिन यह व्यक्तिगत रूप से ही मुमकिन है।
