#HARYANA : कांग्रेस को बड़ा झ’टका, सुमित्रा चौहान भाजपा में शामिल

#HARYANA #INDIA : हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को उस वक्त जोर का झटका लगा जब पार्टी की प्रदेश महिला इकाई प्रमुख सुमित्रा चौहान ने पार्टी छोड़ कर सत्तारूढ़ भाजपा का दामन थाम लिया. हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने पार्टी में स्वागत किया.चौहान ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा इसलिए दे दिया क्योंकि वह ‘तीन तलाक’ और अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने के मामले में पार्टी के रूख से ‘पूरी तरह निराश और हताश’ हो गई थीं.

सुमित्रा ने कहा, ‘इन मुद्दों पर कांग्रेस का रूख जनभावना के बिल्कुल विपरीत था. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से मनोहर लाल खट्टर प्रदेश में सरकार चला रहे हैं उससे वह बेहद खुश हैं. इस दौरान बराला ने कहा कि चौहान को पार्टी में बिना किसी शर्त के शामिल किया गया है. हरियाणा में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने ह.



Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.