#PATNA : वाट्स एप पर भेजी जाती थी कॉल गर्ल की तस्वीर, बड़ा खुलासा

#PATNA #BIHAR #INDIA : ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का भं’डाफोड़ बिहार के पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने किया है। नेहरूनगर के ग्रैंड अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर डी-8 में चल रहे सेक्स रैकेट की संचालिका रानी थापा, उसके पति सुजीत कुमार, ग्राहक सुनील कुमार को पुलिस ने शनिवार को गि’रफ्तार कर लिया। इसके साथ ही फ्लैट पर जि’स्मफरोशी के धंधे के लिए लायी गयी एक युवती को पुलिस ने मुक्त कराया।

थानेदार कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि यह फ्लैट किसका है। सेक्स रैकेट के अड्डे पर हाई प्रोफाइल लोगों के कदम भी पड़ते थे। गूगल के माध्यम से रैकेट का सरगना सुजीत यहां ग्राहकों को लाता था। उसने इंटरनेट पर अपना नंबर दे रखा था, जिस पर ग्राहक उसे कॉल करते थे। खाते में रुपये डलवाने के बाद वह ग्राहकों को अपार्टमेंट तक बुलवाता था।

सेक्स रैकेट माफिया लड़कियों की सुंदरता व कद-काठी के आधार पर ग्राहकों से रुपये वसूलता था। पांच से लेकर 20 हजार रुपये तक लिये जाते थे। जिन ग्राहकों को माफिया पहले से जानता था, उन्हें कॉल गर्ल को बाहर भी ले जाने की इजाजत थी। इसके लिए अतिरिक्त रुपये वसूले जाते थे।


माफिया सुजीत कुमार के मोबाइल में कई कॉल गर्ल और ग्राहकों के नंबर पुलिस को मिले हैं। उसमें कॉल गर्ल की तस्वीर भी है। पुलिस की मानें तो वाट्स एप पर किया गया चैट यह प्रमाणित करता है कि सुजीत जिस्मफरोशी का धंधा कई दिनों से चला रहा था।
सेक्स रैकेट माफिया वाट्स एप पर कॉल गर्ल की तस्वीर ग्राहकों को भेजा करता था। जिस नंबर से वह तस्वीरों को भेजता था, उसी को उसने इंटरनेट पर भी डाल रखा था। तस्वीर भेजने और ग्राहक की हरी झंडी मिलने के बाद ही आगे की जानकारी उन्हें दी जाती थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.