#MUNGER में दो सिर वाले बच्चे ने लिया जन्म, उमड़ी भीड़

#MUNGER #BIHAR #INDIA : मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड की हरिणमार पंचायत के यादव टोला में प्रदीप यादव की पत्नी उषा देवी ने मंगलवार को दो सिर वाले बच्चे को जन्म दिया।

उषा देवी को प्रसव पी’ड़ा के बाद गोगरी अस्पताल खगड़िया में भर्ती कराया गया था। दो सिर वाले बच्चे के जन्म लेने की खबर धीरे-धीरे अस्पताल परिसर में फैल गई। इसके बाद उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। उधर घर लाए जाने बाद भी दो सिर वाले बच्चे को देखने आसपड़ोस के लोगों की भीड़ जुटती रही। कुछ लोग बच्चे को भगवान रूप मानकर चढ़ावा भी चढ़ाने लगे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को चिंताजनक बतायी है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.