#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : करजा थाना के समीप करजा गांव में शनिवार की देर रात लू’ट में विफल होने पर लु’टेरों ने एक निजी शिक्षक को गो’ली मा’र दी। लु’टेरों ने पांच राउंड फाय’रिंग की, जिसमें एक गो’ली पारू के ठेंगपुर निवासी शिक्षक नीतेश कुमार के कंधे में ल’गी। घ’टना के वक्त वह शहर से अपने साथी रितिक के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। घा’यल शिक्षक को बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर करजा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने घट’नास्थल पर पहुंच छानबीन की।

वहीं घ’टना की जानकारी पाकर शिक्षक के भाई रोहित व अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। भाई ने बताया कि रात करीब 11 बजे स्कूटर सवार तीन लुटेरों ने नीतेश का पीछा किया। ओवरटेक कर रोकना चाहा। नहीं रुकने पर लुटेरों ने पांच राउंड फायरिंग की। एक गोली नीतेश के कंधे में लगी। शिक्षक के पिता रंजन प्रसाद कुशवाहा किसान हैं। उनका साथी रितिक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है।

