#पटना में दिनद’हाड़े हुई चो’री; जेवर खरीदने के बहाने लाखों की अंगूठी लेकर फ’रार हुए महिला, CCTV में हुई कै’द…

जेवर खरीदने के बहाने दो महिलाएं एक आभूषण की दुकान से लाखों का गहना लेकर फ’रार हो गईं। उनकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कै’द हो गई है। घ’टना राजीवनगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाशनगर रोड नंबर तीन की है। दुकान से गहनों की चो’री की यह घ’टना दिनद’हाड़े हुई है। इस मा’मले में आभूषण कारोबारी की ओर से पुलिस को आवेदन दे दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गहना उड़ाने वाली महिलाओं को पक’ड़ने की कोशिश में जु’ट गई है.

जयप्रकाश नगर निवासी रामचंद्र साह की विशाल सिंह मार्केट में श्रीराम ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। रोज की तरह वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। शनिवार की दोपहर करीब सवा तीन बजे दुकान में लाल रंग की साड़ी पहने दो महिलाएं आयीं। दोनों ने सोने की अंगूठी दिखाने को कहा। इस पर एक कर्मचारी ने दोनों महिलाओं के सामने सोने की अंगूठी के करीब पांच डिब्बे रख दिए।

अंगूठी को देखने के दौ’रान एक महिला ने अंगूठी से भरा एक डिब्बा साड़ी के अंदर छिपा लिया। उसमें दस अंगूठियां थीं। उसे बाद अंगूठी पसंद नहीं होने की बात कह कर दोनों दुकान से उठकर चलीं गईं। कुछ देर बाद जब अंगूठी के डिब्बों की गि’नती की गई तो एक डिब्बा कम मिला।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.