#PATNA साइंस कॉलेज के छात्रों और स्थानीय लोगों में हिं’सक झ’ड़प, कई लोग घाय’ल

#PATNA #BIHAR #INDIA : पटना साइंस कॉलेज के कैवेंडिस हॉस्टल के छात्रों और लालबाग के स्थानीय लोगों में शनिवार को हिं’सक झड़’प हुई। दोनों तरफ से पथ’राव होता देख अशोक राजपथ की दुकानों के शटर गिरने लगे। एक घंटे से ज्यादा समय तक भग’दड़ मची रही, कई लोग घाय’ल हो गए। घट’ना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने हॉस्टलों में ताबड़’तोड़ छापे’मारी कर आठ छात्रों को हि’रासत में ले लिया। हालांकि घटना को अंजाम देने वाले छात्र हॉस्टल छोड़कर फ’रार हो गए।

पूरा विश्वविद्यालय पुलिस छावनी में तब्दील रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए टाउन डीएसपी, कोतवाल डीएसपी, कोतवाली, पीरबहोर थाना सहित कई थानों की पुलिस पहुंची थी। टाउन डीएसपी सुरेश प्रसाद ने बताया कि छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी। पहले कैंपस में इन्होंने मा’रपीट की। इसके बाद अशोक राजपथ पर आकर मारपीट करने लगे। मा’रपीट मामले में दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। अब मामला शांत है।

मा’रपीट की घट’ना के बाद साइंस कॉलेज के छात्रों ने प्राचार्य डा. केसी सिन्हा से शिकायत कर हॉस्टल संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की। छात्रों के अनुसार हॉस्टल में चलने वाला मेस पूर्व छात्र नेता के रिश्तेदारों द्वारा चलाया जाता है। खाने की शिकायत करने पर मा’रपीट की घटना को अंजाम मिंटो छात्रावास के कुछ छात्रों से मिलकर किया गया। मालूम हो कि पूर्व में भी पटना साइंस कॉलेज के कैंटीन में मा’रपीट की घ’टना हो चुकी है। इसमें भी मिंटो छात्रावास के छात्रों का नाम सामने आया था। इसमें साइंस कॉलेज के एक छात्र को पी’टा गया था। रोपितों पर का’र्रवाई नहीं किए जाने के विरो’ध में चार दिनों तक विद्यार्थियों ने पटना साइंस कॉलेज को बंद करवा दिया था।

साइंस कॉलेज के छात्रों की मानें तो कृष्णा घाट से आने वाले रास्ते में मिंटो छात्रावास के कुछ छात्र एक छात्रा के साथ छे’ड़खानी कर रहे थे। इसी का वि:रोध कैवेंडिस छात्रावास के एक छात्र ने की। इसके बाद मिंटो के छात्रों ने उसके साथ मा’रपीट की घट’ना को अंजाम दिया। इस तरह की शिकायत छात्रों ने प्राचार्य से की।

पटना साइंस कॉलेज के प्राचार्य की ओर से सूचना दी गई कि मारपीट हुई है। मारपीट की सूचना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। घटना किन कारणों से हुई, पता नहीं चला है। दो गुटों के बीच मारपीट की जानकारी है।

Source : live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading