बिग बॉस फेम स्वामी ओम का चिन्मयानंद पर बड़ा बयान

बिग बॉस फेम स्वामी ओम रविवार सुबह शाहजहांपुर पहुंच गए। वह स्वामी चिन्मयानंद पर लगे आ’रोपों को एक साजिश करार देते हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दू साधु संतों के खिलाफ एक बड़ी साजिश है, इसे हम सफल नहीं होने देंगे।

स्वामी ओम ने कहा कि हम भारत को सुपर पावर बनाना चाहते हैं, ऐसे में हिन्दू साधु संतों के खिलाफ एक बड़ी सा’जिश रची जा रही है। बोले, हम इस साजिश को सफल नहीं होने देंगे। स्वामी ओम ने कहा कि निर्दोष हिंदू संतों और साधुओं को ब’दनाम नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं का एकीकरण उनका बचपन का लक्ष्य है, उसी लक्ष्य के तहत वह आज शाहजहांपुर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह स्वामी चिन्मयानंद से नहीं मिलेंगे। कहा कि उनसे मुलाकात पर यह आरोप लग सकते हैं कि स्वामी साधु साधु संतों का समर्थन जुटा रहे हैं।

बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद के समर्थन में दारा सेना के कई संत अमेरिका और दिल्ली से शाहजहांपुर आए हुए हैं। यह वो चिन्मयानंद के समर्थन में ऋषि आश्रम में मीडिया से बातचीत करेंगे। यह जानकारी डा. राकेश शरण ने दी।


Source : live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading