#PATNA : हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार करने वाला पहला राज्य है बिहार- उपमुख्यमंत्री

#PATNA #BIHAR #INDIA : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार करने वाला पहला राज्य बिहार रहा है। यह हर्ष का विषय है कि देश की दस प्रमुख भाषाओं में केवल हिंदी बोलने वालों की संख्या सबसे ज्यादा 19 फीसदी तक बढ़ी। हिंदी इंटरनेट पर भी सबसे तेज 94 फीसदी की दर से बढ़ी है।

ट्वीट कर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गुजराती मातृ भाषा वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी को जिस तरह हृदय से अपनाया और विदेशी मंचों पर भी इसी भाषा में संवाद किया, वह सबके लिए प्रेरणादायक है। उनके नेतृत्व में भारत का दुनिया में महत्व बढ़ा, जिससे विदेशों में भी हिंदी की स्वीकार्यता बढ़ी। हिंदी दिवस पर उन सब लोगों को बधाई, जो अपनी मातृभाषा का आदर करते हुए राष्ट्रभाषा हिंदी का उपयोग करने में गर्व करते हैं।

एक अन्य ट्वीट में कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के उपायों की जो शुरुआत 32 सूत्री रियायतों से की थी, उसे जारी रखते हुए घोषणा की कि अब छोटे करदाताओं पर मुकदमा नहीं होगा। जीएसटी/आइटीसी रिफंड को आसान बनाने के लिए जल्द ही सरकार इलेक्ट्रानिक सिस्टम लाएगी। वित्त मंत्री ने छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। त्योहारों से पहले हुए फैसले उत्साह बढ़ाने वाले हैं।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading