#JAMUI : पहले पत्नी और बेटी को दिया ज’हर फिर खुद लगा ली फां’सी

#JAMUI #BIHAR #INDIA : बिहार के जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र में कथित रूप से एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी को पहले ज’हरीला पदार्थ खिलाया और उसके बाद खुद पंखे से ल’टक गया। इस घ’टना में तीनों की मौ’त हो गई। पुलिस घ’टनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तेतरिया गांव निवासी मुकेश साव का श’व उसी के घर में एक कमरे में पंखे से लटका मिला है। मृ’तक के परिजनों का कहना है कि मंगलवार रात मुकेश अपने कमरे में पहले अपनी पत्नी कौशल्या देवी (27) और तीन वषीर्य बच्ची राधिका को जहरीला पदार्थ खिला दिया और उसके बाद खुद पंखे से ल’टक कर अपनी जान दे दी। इस घटना में तीनों की मौ’त हो गई।

बरहट के थाना प्रभारी अब्दुल हलीम ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि घ’टनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरा’मद हुआ है, जिसमें मुकेश साव ने अपने और अपने परिवार की मौ’त का जिम्मेदार खुद को बताया है। उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पो’स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौ’त के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


इधर, मृ’तक के परिजनों का कहना है कि मृ’तक मुकेश चार बेटियों का पिता था और दुकान के लिए एक बैंक से कर्ज लिया था, जिसे वह भुगतान नहीं कर पा रहा था। इस कारण वह कई दिनों से तनाव में था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading