#JHARKHAND #INDIA : दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे अजय कुमार को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है।

झारखंड कांग्रेस के लिए यह एक तरह से बड़ा झटका है, क्योंकि अजय कुमार झारखंड में कांग्रेस के न सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष थे पहले बल्कि कद्दावर नेता भी थे।

गुरुवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण साथी, देश के प्रशासन तंत्र के एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर अजय कुमार आज हमारे साथ जुड़ रहे हैं, मैं तह-ए-दिल से अजय कुमार जी का आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं।



