#PATNA : बरसात का पानी जमा होने के कारण बच्चे नही जाना चाहते स्कूल, बी’मारियों का ड’र

#PATNA #BIHAR #INDIA : पटना के कई स्कूलों में बरसात का पानी पिछले 15 दिनों से जमा है। रघुनाथ बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (कंकड़बाग) में बड़ा खेल का मैदान है, लेकिन पूरे मैदान में घुटनेभर तक पानी जमा है। अब पानी में मच्छर भी पनपने लगा है। कुछ ऐसा ही हाल हनुमंत शरण हाईस्कूल का है। स्कूल में पिछले 15 दिनों से पानी रुका हुआ है। इसे निकाला नहीं गया है। अब छात्राएं स्कूल नहीं आना चाहतीं। उन्हें परेशानी तो हो ही रही है, बीमारियों का भी डर सताने लगा है।

यह स्थिति इन दो स्कूलों की ही नहीं है, बल्कि खेल के मैदान में जमा पानी से कई स्कूल प्रशासन परेशान हैं। राजेंद्रनगर बालक उच्च मा. वि. का आधे से अधिक मैदान में पानी भरा हुआ है। बड़ी घास उग गई हैं। घास पर मच्छर दिनभर रहते हैं। इससे छात्र अब स्कूल नहीं आना चाहते हैं। स्कूल प्रशासन इसकी जानकारी जिला शिक्षा कार्यालय को कई बार दे चुका है। लेकिन इसके लिए डीईओ कार्यालय से कोई पहल अब तक नहीं की गयी है।

लिंक हो तो नहीं होगा पानी जमा
राजधानी पटना के कई ऐसे स्कूल हैं, जिनका खेल का मैदान सड़क से नीचे हो गया है। क्योंकि उन इलाके में सड़क निर्माण होने से सड़क ऊंची और स्कूल का मैदान नीचे हो गया है। इससे बारिश का पानी उसमें जमा हो जाता है।

स्कूल के खेल के मैदान के चारों ओर विद्यार्थियों ने पौधे लगाये थे। लेकिन वो सारे पौधे अब पानी में डूबे हुए हैं। हनुमंत शरण उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा पूजा कुमारी ने बताया कि मैंने तीन पौधे लगाये थे। लेकिन 10 दिन से वे पानी में डूबे हुए हैं। कहीं मेरा पौधा खराब न हो जाये। वहीं छात्र राहुल कुमार ने बताया कि लगातार पानी जमा होने से कई पौधे खराब हो रहे हैं।

निगम से भी किया गया संपर्क
स्कूल प्रशासन की तरफ से नगर निगम से भी संपर्क किया गया है। रघुनाथ बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल ने नगर निगम को जानकारी दी। एक दिन नगर निगम वाले आकर पानी निकाल कर चले गये। इसके बाद नगर निगम वाले नहीं आते हैं। वहीं राजेंद्रनगर बालक हाई स्कूल के प्राचार्य दयानंद सिंह ने बताया कि खेल के मैदान की सफाई के लिए कई बार नगर निगम को जानकारी दी जा चुकी है।

थोड़ी सी बारिश में ही पानी जमा हो जाता है। पानी को जब तक बाहर निकाला नहीं जाता, वह जमा रहता है। इससे बच्चों में डेंगू का डर समाया हुआ है। नगर निगम से एक दिन लोग आये। लेकिन अब भी बहुत पानी लगा हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading