हिंदी सिनेमा के दबंग खान यानी सलमान खान को 27 सितंबर को जिला एवं सत्र न्यायालय, जोधपुर में पेश होना है। लेकिन इस बीच ही सलमान खान को सोशल मीडिया पर खुली ध’मकी मिली है। धम’की में सलमान खान को जा’न से मा’रने की बात कही जा रही है।
फेसबुक पर ‘सोपू ग्रुप’ नाम का एक ग्रुप है। इस ग्रुप पर गैरी शूटर नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट किया है। इस पोस्ट में यूजर ने लिखा- ‘सोच ले सलमान, तू भारत के का’नून से बच सकता है लेकिन बिश्नोई समाज और सोपू पार्टी के कानून ने तुझे मौ’त की स’जा सुना दी है।सोपू की अदालत में तू दो’षी है।’

बता दें कि 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके सह कलाकार सैफ अली खान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और दुष्यंत सिंह पर कांकाणी गांव में एक काले हिरण का शि’कार करने का आ’रोप लगा था, जिसपर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।
कि जोधपुर कोर्ट में सलमान की जमानत पर सुनवाई 27 सितम्बर 2019 को होगी।
